पूर्व कप्तान मो0 अज़हरुद्दीन का कार एक्सीडेन्ट, बाल-बाल बचे

0
पूर्व भारतीय कप्तान मो0 अज़हरुद्दीन की क्षतिग्रस्त कार

हैदराबाद (ज़मीनी सच)-कांग्रेस नेती और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो0 अज़हरुद्दीन का राजस्थान के सवाई माधोपुर में ज़बरदस्त एक्सीडेन्ट हुआ, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। लेकिन मो0 अज़हरूद्दीन बाल-बाल बच गये, इस हादसे में पूर्व कप्तान को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार अज़हरुद्दीन सपरिवार रणथंबौर जा रहे थे। इसी दौरान लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास बेकाबू कार ने फूल मोहम्मद चौराहे पर ज़ोरदार टक्कर मारी, और कार अनियत्रित होकर पलट गई। पूर्व कप्तान मो0 अज़हरूद्दीन हैदराबात क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष हैं। अज़हरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैच और 334 वनडे खेले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here