लखनऊ (ज़मीनी सच)- सरकार द्वारा स्ववित्तपोषित विद्यालयों के विरुद्ध किए जा रहे शोषण का विरोध करने हेतु स्ववित्पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिटी कॉन्वेन्ट स्कूल, हँसखेड़ा पारा लखनऊ में किया गया बैठक में कई प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि एसोसिएशन के द्वारा प्रस्तावित शांति मार्च को फिलहाल स्थगित किया गया है। पहले हम सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों से सम्बंधित मांगपत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजेंगे एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर देंगें।
महादेव यादव ने कहा कि मांगपत्र देने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जायेगी जिसमें हम लोग अपनी मांगे रखेंगे।
रामशंकर राजपूत ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगो पर ध्यान नही देती है तो हम सब सांकेतिक रूप में एक दिन के लिये अपने विद्यालय बंद करेंगे। अगर फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई तो हम सब मिलकर अपने विद्यालय अनिश्चित काल के लिए विद्यालय बंद कर देंगे।बैठक में आलोक पांडेय जी ने कहा कि अगर सरकार व संबंधित अधिकारी हमारी बातों पर ध्यान नहीं देती है तो हम सभी आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
बैठक में SVPA अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , महादेव यादव , रामशंकर राजपूत , हवलदार सिंह , अंकित उपाध्याय , मिथिलेश ओझा , आलोक पाल , रितेश श्रीवास्तव , शशांक सिंह एवं आलोक पांडेय उपस्थित रहे।
