आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

आजमगढ़  (ज़मीनी सच)- पूर्वांचल के 28 जिलों में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर दिए जा रहे ज्ञापन की कड़ी में जनपद आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण समेत भीम आर्मी के नेताओं कार्यकर्ताओं के ऊपर लगाए गए अलग-अलग थानों में 3 मुकदमे वापस लेने तथा सीज की गई 87 मोटरसाइकिलें व 32 साइकिलों को बिना मुकदमे की प्रक्रिया अपनाए तत्काल रिलीज करने मृतक प्रधान सत्यमेव जयते की 13 साल की लड़की 8 साल के लड़के का नवोदय विद्यालय में एडमिशन धर्मपत्नी को सुपरवाइजर की नौकरी 5 एकड़ कृषि भूमि का पट्टा चार बच्चियों की शादी हेतु आर्थिक सहायता स्मृति स्थल, उपरोक्त मांगों को जिलाधिकार ने माना था तथा 50 लाख रुपया आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री को अनुशंसा भेजने का अनुरोध किया गया था परंतु प्रशासन और शासन ने न्याय संगत  मांगे अभी तक पूरी नहीं की ना ही तीनों निराधार फर्जी मुकदमे वापस लेकर मोटरसाइकिलें और साइकिलें रिलीज की गई और ना ही संलिप्त अधिकारियों पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की गई ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि उपरोक्त मांगे 15 दिन के अंदर नहीं मानी गईं तो पूर्वांचल के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गा और इसका दायरा बढ़ाकर प्रदेश भर में आंदोलन होगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here