भाजपा ने हिंदुत्व को संकुचित किया

0

लखनऊ (ज़मीनी सच)-महान शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ( शिक्षक दिवस ) पर प्रसपा बौद्धिक सभा ने ‘सर्वपल्ली और समाजवाद’ विषयक परिचर्चा व कार्यशाला का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रसपा महासचिव विनोद मिश्र एवं संचालन मनीष ने किया । राधाकृष्णन द्वारा स्थापित भारत की शीर्ष थिंक टैंक संस्था सांविधानिक व संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्र ने बताया कि सर्वपल्ली भारत के समावेशी  विकास के लिए समाजवाद को स्वाभाविक सिद्धांत मानते थे ।उनके अनुसार सबको समान अवसर देना ही समाजवाद है । सर्वपल्ली ने भारतीय मनीषा में निहित समाजवादी तत्वों को ‘धर्म और समाज’ पुस्तक में रेखांकित किया है । उन्होंने समाजवाद को नैतिक आवश्यकता की संज्ञा दी थी । सर्वपल्ली ने हिंदुत्व को जोड़ने का दर्शन बताया था । हिंदुत्व सर्वग्राही अवधारणा है।  वे सभी प्रकार के विभेद के घोर विरोधी थे । सर्वपल्ली के सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है । श्री मिश्र ने भाजपा को राधाकृष्णन के समावेशी व समदर्शी हिंदुत्व को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि आरएसएस हिंदुत्व व राष्ट्रवाद का गलत, विभाजनकारी व संकुचित मॉडल अपनाए हुए है। विनोद मिश्र ने कहा कि हमें राधाकृष्णन को पढ़ना और आत्मसात करना होगा तभी बेहतर समाज का नवनिर्माण होगा । परिचर्चा में ब्रजेश मिश्र, अवनीश तिवारी, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, प्रो. पंकज कुमार, प्रधानाचार्य रवि यादव समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here