विपक्षी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा

0

लखनऊ (ज़मीनी सच) प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में विपक्षी पार्टियों की आवाज को सरकारी तंत्र के माध्यम से दबाना चाहती है। यह जानाकारी देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव ने कहा संविधान में निहित शांतिपूर्वक राजनैतिक अधिकारों को योगी सरकार कुचल रही है। श्री यादव ने कहा कि आज वंचित-पीड़ित समुदाय की आवाज दबाई जा रही है। पुलिस के दम पर किसानो की आवाज को रौंदा जा रहा है। योगी सरकार खुलेआम लोकतंत्र के की हत्या करने में लगी है। इस सरकार में मुसलमानों को भी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा और उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है जो अति दुखद है। योगी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है और कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here