भदोही :भारत में आगामी अगस्त माह में होने वाले कार्पेट एक्सपो वर्चुअल मेले में कालीन निर्यातकों की बेहद कम भागीदारी होने की जानकारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के { अल्पसंख्यक मोर्चा } राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और उत्तर प्रदेश के बुनकर ,कालीन ,दरी ,साड़ी ,कपडा ,हैंडीक्राफ्ट के आयोजक सीनियर नेता सरवर सिद्दीकी ने केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानी से इस वर्चुअल कालीन मेले को रद्द करने की मांग करते हुए कहा है की ऐसे समय में जब देश की सरकार कोरोना जैसी बीमारी से जंग लड़ रही है। तो सरकार को इस तरह के आयोजन के पीछे पैसे खर्च करने का कोई अनावश्यक बोझ नहीं लेना चाहिए जिससे की कोई कालीन उद्योग को कोई फायदा भी नहीं मिलता दिखाई दे रहा हो। सरवर सिद्दीकी का स्पष्ट मानना है की ऐसे आयोजन की घोषणा के बाद अब तक कपडा मंत्रालय के अंतर्गत कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् से जुड़े कुछ लोगों जिनकी संख्या बीस -पचीस है और इन्ही लोगों की कुल पचास या साठ निर्यात फर्म भागीदारी करने को उतावली है। जबकि आम लघु और मध्यम श्रेणी के कालीन निर्यातक इसमें भागीदारी नहीं करने का ऐलान कर चुके है। उन्होंने साफ़ कहा की वह खुद कालीन निर्माता -निर्यातक परिवार से है। और चाहते है की उद्योग पटरी पर लौट आये . भाजपा नेता सरवर सिद्द्की ने पिछले दिनों देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा द्वारा जमशेदपुर में उद्योगपतियों को दी गई सलाह का ज़िक्र किया जिसमे रतन टाटा ने कहा है की साल 2020 जीने का साल है और उद्योगपति लाभ -हानि के बारे में ना सोचे 2020 में जीना ही सबसे बड़ा लाभ है। भाजपा नेता के मुताबिक देश के बारह हज़ार करोड़ के निर्यात में भदोही जिले का अंशदान साठ प्रतिशत से अधिक है। और परिषद् द्वारा तैयार ऐप की कोई सुरक्षा नहीं दे सकता ,बदले हालत ने चीन के 59 ऐप भारत सरकार ने बैन किया है और कालीन उद्योग के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत के सामने चीन है जो इसमें किसी भी तरह से सेंध या हैकिंग के माध्यम से बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने एक सवाल पूछते हुए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् से कहा है की इस वर्चुअल मेले के परिषद् ने बहुत हाई स्पीड की नेटवर्क छमता होने की बात सहभागियों से कही है पुछा की क्या हमारी नेटवर्क छमता इस दृष्टि से उचित है की अमेरिका में बैठा आयातक तुरंत हमसे संपर्क कर वीडियो के माध्यम से व्यापार कर सकेगा इसका जवाब परिषद् को देना चाहिए। भाजपा नेता सरवर सिद्दीकी ने कहना है जम्मू -कश्मीर में नेटवर्किंग कैसी है इसके बारे में सोचना चाहिए जयपुर पानीपत या दिल्ली में हाईस्पीड की छमता हो सकती है। भदोही और मिर्ज़ापुर या अन्य जगह पर मोबाइल पर बात करना भी मुश्किल हो ऐसे में वैश्विक स्तर पर वीडियो से व्यापार फोटो देख कर करना असंभव है। परिषद् को इसका विचार करना चाहिए। जहाँ तक वीडियो से माल दिखा कर या वीडियो कांफ्रेंस करके करना है तो जिसके पास यह छमता है वह करता है इसके लिए वर्चुअल में सरकार के पैसे दुरूपयोग उचित नहीं है। उन्होंने केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी और वाणिज्य मंत्रालय से इसे मंज़ूरी नहीं देने की मांग की है। इसी मेले को लेकर कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् के पूर्व चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा उर्फ़ राजा शर्मा ने कहा की मेले की सफलता को लेकर संदेह है क्योंकि भाग लेने वालों के लिए बीस हज़ार और पचास हज़ार की रकम इस समय देना कठिन है जिससे लोग ज़्यादा सहभागिता नहीं कर रहे है। वहीँ उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के उपाध्यक्ष विनय कपूर का मानना है की इस तरह के वर्चुअल मेले से कोई लाभ नहीं है। भाजपा नेता सरवर सिद्द्की ने कहा है की यह कोई चुनावी सभा नहीं जो वर्चुअल हो यह देश के कालीन निर्यात से जुड़ा मामला है। समय आने उसी तरह का कालीन मेला आयोजन सफल होगा और निर्यात भी बढ़ेगा पर इस समय संयम की आवश्यकता है।
