किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

0
 कुंदरकीः थाना क्षेत्र के एक ग्राम में शनिवार को एक किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक के द्वारा घर से जबरन उठाकर ले जाने और बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा होने के कारण  घटना की सूचना पर  पुलिस में हड़कंप मच गया था  और  वरिष्ठ अधिकारियों ने  घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी  एकत्रित की थी।
 परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
  गौरतलब है कि शनिवार की  दोपहर को थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जैतवाड़ा में दूसरे धर्म  के एक युवक के द्वारा जब किशोरी के परिवार वाले घर पर नहीं थे और किशोरी घर पर अकेली थी तब पड़ोस का ही युवक किशोरी को उसके घर से  उठाकर ले गया था और किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। और मौके से फरार हो गया था। किशोरी ने जब सारी घटना अपने परिजनों को बताई तब उनके होश उड़ गए थे और परिजनों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण व क्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल और कुंदरकी थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार मैं पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे थे और मौका मुआयना कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई थीं। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार  हो गया था पीड़िता की मां ने बताया के लड़के का नाम  देवेंद्र  पुत्र सुरेश सैनी है।जब वह ग्राम मोहनपुर स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी लेकिन बैंक बंद होने के कारण वापस लौटी तब उसे घटना की जानकारी हुई थी। पीड़िता की मां का आरोप था कि कुछ ग्रामवासी उसको पैसोँ का लालच देकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और रविवार को आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और धर्म विशेष के लोगों में घटना को लेकर आज ही काफी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here