एसके सत्येन बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल कोषाध्यक्ष

0

आजमगढ़। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान व उत्थान के लिए रविवार को प्रेस क्लब का गठन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से एसके सत्येन को अध्यक्ष तथा ओम प्रकाश अग्रवाल उर्फ ओम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मीडिया के नाम का दुरूपयोग तथा मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकारों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संदीप उपाध्याय व आलोक सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सदस्यों ने सर्व सम्मति से एसके सत्येन को जिलाध्यक्ष व ओम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर भी सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ। दीपक सिंह, मनोज जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह, रामजीत चंदन, शैलेश यादव, विवेक गुप्त व जय प्रकाश दुबे उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश सिंह सचिव, पंकज पांडेय उप सचिव, अंबुज राय संगठन मंत्री, पितेश्वर कुमार व राजीव चैहान उप मंत्री चुने गए। जबकि राकेश श्रीवास्तव, स्वरमिल चंद्रा, संदीप सौरभ सिंह पदेन/विषेश आमंत्रित सदस्य तथा संदीप उपाध्याय, प्रमोद यादव, रणविजय सिंह, देवव्रत श्रीवास्तव, रमेश सिंह संरक्षक मनोनीत किए गए।
अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितो की रक्षा करना है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौपी है मैं उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों के सामने चुनौतियां बढ़ी है। आज तक मीडिया का दुरूपयोग लोग करते रहे हैं लेकिन यह संगठन इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा।
सचिव रवि प्रकाश सिंह का कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता के नाम पर किसी का दोहन संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कोषाध्यक्ष ओम अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों को आर्थिक रूप से संमृद्ध बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। साथ ही संगठन ने फंड तैयार कर पत्रकारों सुखदुख में आर्थिक मदद का फैसला किया है।
इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय, उदय राज शर्मा, विनय कुमार खरवार, हीरू, हरिओम सिंह, अभिमन्यु शर्मा, अवनीश उपाध्याय, गोल्डी, राम शकल यादव, अश्वनि यादव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, विनोद सिंह राम शकल यादव आशीष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here