हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टाप करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटाप देंगे अखिलेश यादव

0

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टाप करने वाले 51-51 छात्र-छात्राओं तथा अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में 50 सफल छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का निणर्य लिया है। यह उनकी दूरदर्शी विचारधारा और सामान्य परिवारों के छात्र-छात्राओं को भी, जो अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कदम रख रहे हैं। वैसे उन्होंने अपनी सरकार में 18 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया था। इससे उसमें बहुत से लोग उसके माध्यम से शिक्षा अर्जित करने का काम किए। पुनः लैपटाप देने का उनका यह निर्णय छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन का काम करेगा। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ उनके इस रचनात्मक निर्णय का स्वागत, अभिनन्दन करती है बधाई देती है व धन्यवाद ज्ञापित करती है।
इस क्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, डाॅ0संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, एम0एल0सी0राकेश यादव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, रामाकान्त यादव, डाॅ0रामदुलार राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, बबिता चैहान, सपना निषाद आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here