शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

0
मृतक मुकेश सिंह ठाकुर
कुंदरकी, मैनाठेरःसोमवार को मुरादाबाद चंदौसी नेशनल हाईवे पर घर से शादी में शामिल होने जा रहे मजदूर की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और घटना को देख देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर सबको कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया मृतक अपने परिवार में स्वयं अकेला ही कमाने वाला था पता चला है कि थाना बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी मुकेश सिंह ठाकुर (45) पुत्र तेज सिंह ठाकुर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था मुरादाबाद चंदौसी नेशनल हाईवे पर गांव अंतराय पर पहुंचते ही एक अज्ञात  वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मुकेश  ठाकुर अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए  घर से निकले थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। बड़े भाई आनंदपाल सिंह ठाकुर दूसरे नंबर के भाई बीनू ठाकुर और तीसरे नंबर पर मृतक मुकेश ठाकुर तीनो भाई अपने परिवार को लेकर अलग-अलग रहते हैं मृतक के तीन लड़के राजा 15 वर्ष अनु 11 वर्ष आशू 9 वर्ष के हैं। मृतक  मुरादाबाद किसी फर्म में नौकरी  कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मुकेश ठाकुर की इस आकस्मिक मौत से परिजनों पर गमों के पहाड़ टूट पड़े हैं और घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। और परिवार का इकलौता कमाने वाला सहारा उनको छोड़कर चला गया लोक डाउन के चलते वैसे ही मजदूरी ना मिलने के चलते  परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
 इस बारे में जब थाना प्रभारी निरीक्षक मैनाठेर से बात की गई तो उन्होंने बताया की आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है जिससे वाहन के बारे में पता चल सके आगे परिजनों की ओर से जो तहरीर आएगी उसी के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here