कर्ज में डूबे किसान ने मौत को लगाया गले

बेटी की शादी के लिए पहले ही बेच चुका था जमीन, बाकी बची जमीन पर बैंक से ले रखा था लोन

0
 कुंदरकी, मुरादाबाद: शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक ग्राम में कर्ज में डूबे किसान के द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है पता चला है कि किसान ने बैंक और ग्राम वासियों से भी काफी कर्जा ले चुका था जिसके चलते वे तनाव में था और उसी के चलते हैं उसने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी ताजा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर खास का है जहां पर समय करीब 12:00 बजे के आसपास गिरवर सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र राम अवतार सिंह ने जंगल में जाकर पेड़ से रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों के अनुसार गिरवर सिंह सुबह समय करीब 11:00 बजे दाल चावल खा कर घर से निकला था और 12:00 बजे के आसपास किसी ग्रामवासी ने आकर उसके द्वारा फांसी लगाने की सूचना परिजनों को दी जिसको सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में परिजन व मोहल्ले वाले घटनास्थल पर पहुंचे और देखा की राजवीर सिंह निवासी ग्राम सराय पंजू थाना कुंदरकी के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे में गिरवर सिंह का शव लटका पड़ा है जिसको देखकर परिजनों की चीख निकल गई घटनास्थल पर ग्राम वासियों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसमें  से किसी ने पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे।
और स्थिति को नियंत्रण में लिया उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह जी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली परिजनों के अनुसार गिरवर सिंह ने 4 माह पहले अपनी पुत्री सोनम की शादी की थी जिसमें उसने अपनी ढाई बीघा जमीन भी जमीन भी बेची थी और ₹170000 का कर्ज बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कुंदरकी से भी किसान कार्ड पर लिया था बाकी उसके ऊपर ग्राम वासियों व रिश्तेदारों का भी कुछ कार्य बताया जा रहा है जिसके चलते वे तनाव में था परिजनों के अनुसार उसके पास मात्र 8 बीघा ही जमीन थी जिसमें से कुछ जमीन वे बेच चुका था और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के चलते हैं वह मजदूरी भी मिलनी अब बंद हो गई थी और कर्ज़ किसान के सर से ऊपर था अब तो घर में चूल्हा जल लेकर भी लाले पड़ गए थे जिसके चलते वे तनाव में था और उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गिरवर सिंह के परिवार में पत्नी प्रवेश देवी एक बेटा जितेंद्र जिसकी शादी हो चुकी है और वे परिवार के साथ अलग रहता है बेटी रजनी और सोनम दोनों की शादी हो चुकी है एक बेटी स्वाति जिसकी शादी होनी अभी बाकी है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और परिजनों द्वारा भी लिखित में दे दिया गया है कि किसान ने आत्महत्या की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here