
कुंदरकी,मुरादाबादः कुंदरकी मुरादाबाद शिया नेता कमर दानिश ने चेतावनी दी है की अगर पूरे देश में उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा यह सुचना मिलती है कि कहीं फला आई.डी से टिक टाक पर मरसिया,मातम,व मजलिसाे की विडियो अपलाेड की गयी है ताे हम उसके खिलाफ़ एफ।आई.आर करायेगेंं।और अदालत भी जाएंगे ।और कहा इन शरारती लाेगाे काे यह नही मालूम की यह मसला हमारी अकीदत और मजहब से जुड़ा हुआ है और मजहब व अकिदत के साथ किसी प्रकार का समझाैता नही हाे सकता। उन्होने कहा की हम सिर्फ एफ.आई आर तक सीमित नही रहेगें बल्कि अच्छा वकील हायर करके मुकदमा भी लडेगे।
उन्होने चेतावनी दी की अगर इस मामले मे चाहे कितना ही बड़े लाेग ही क्योंं ना हाे हम उनके खिलाफ मुकदमा लिखायेंगे। मरसिया का नाम सुनते ही (शिया समाज) हम लाेगाे की आखें नम हाे जाती है और यह शरारती तत्व इसकाे टिक टाक पर डालकर इसकी बेअदबी कर शिया मजहब के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं इस तरह की हरकत शिया समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा और अगर काेई इस मुगालते में है कि शिया समाज उसकी इस गुस्ताखी पर खामोश है रहेगा तो यह उसकी गलतफहमी है यह हमारे मजहब से जुड़ा मामला है इसमें किसी को दखलअंदाजी करने का कोई हक नहीं है।
