जौनपुरः समाजसेवी अज़मत अली ने बांटा रमज़ान किट

0
जौनपुरःपूरे देश में लॉकडाउन के चलते इस बार रमज़ान के मुबारक महीने में रोज़ेदारों को काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। ऐसे में समाजसेवी अज़मत अली ग़रीब मुस्लिम रोज़ेदारों के लिए निरंतर मदद कर रहे हैं। अज़मत अली की ओर से 500 रमज़ान किट बांटने की व्यवस्था बनाई गयी है ताकि ग़रीब रोज़ेदारों को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। साथ ही अज़मत अली ने ऐसी व्यवस्था भी की है जिसमें रमज़ान किट पाने वाले ग़रीबों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
शहर के बलुआ घाट निवासी समाजसेवी अज़मत अली लॉक डाउन के पहले ही दिन से ज़रूरत मंदों में अपने निजी राशि से राशन किट वितरित करते चले आ रहे हैं और साथ ही जनपद की अन्य सामाजिक संगठनों को आर्थिक सहयोग भी किया है अब रमज़ान के मद्दे नज़र राशन किट के साथ-साथ मुस्लिम परिवारों तक रमज़ान किट भी पहुंचाने में निरंतर लगे हुए हैं।
समाजसेवी अज़मत अली ने बताया कि एक किट में 5 किलो आटा,3 किलो आलू,2 किलो चावल,2 किलो प्याज़,1 लीटर तेल,2 किलो चना, 1 किलो मटर,1 किलो अरहर की दाल, 1 किलो नमक, 1 किलो बेसन, 1 किलो पापड़, 650 ग्राम ख़जूर मौजूद है।
इस सम्बन्ध में समाजसेवी अज़मत अली ने बताया कि रमज़ान का पाक महीना चल रहा है और ये इबादतों का महीना है। सबसे बड़ी इबादत ख़ुदा के नज़दीक इंसानियत की मदद करना है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी ये सोच है कि रमज़ान के पाक महीने में ग़रीब रोज़ेदारों को किसी भी तरह की दिक़्क़त का सामना न करना पड़े इसके लिए मैं अपनी क्षमता के अनुसार ज़रूरत मंदों की मदद कर रहा हुँ और प्रयासरत्त भी हुँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here