क़ुरान का अपमान करने वालों पर रासुका लगे

0

लखनऊ।प्रसपा नेता एहसान खान अपने एक बयान में फ़िरक़ापरस्त ताक़तों पर मुल्क का माहौल ख़राब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बनकटा गांव में कुरान का अपमान करने वाले आरोपियों पर रासुका कब लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इलाक़ाई थाना इंचार्ज के ये कहने के बावजूद कि तीन लोग मस्जिद में अज़ान दे कर नमाज़ पढ़ सकते हैं बनकटा गांव में कुछ लड़के दीवार फांद कर मस्जिद में घुसे और इमाम को मारा-पीटा,कुरान शरीफ को तितर-बितर कर अपमानित किया।उन्होंने ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि क़ानून के दायरे में रहकर अज़ान देने वाले बनकटा के मुसलमानों को तत्काल न्याय दिया जाए और कुरान को अपमानित करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर ठीक उसी तरह रासुका लगाया जाये जिस तरह मेडिकल टीम पर हमला करने वालों के ऊपर लगाया गया था।मुख्यमंत्री अधिकारियों को आदेश जारी करें की इस पाक रमजान माह में मुसलमानों को कोई समस्या ना हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here