आज़मगढ़:सोशल डिस्टैन्सिंग के लिए सभी ब्लॉकों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त

0
आज़मगढ़।कोरोना लॉकडाउन के मद्देनज़र शासन द्वारा गरीब व्यक्तियों के खाते में विभिन्न प्रकार की पेंशन,जनधन खाते,किसान सम्मान आय निधि,पंजीकृत श्रमिकों के खातों में आयी धनराशि के कारण बैंकों में अत्यधिक भीड़ आ रही है।जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बैंकों में हो रही भीड़ को देखते हुए बैंकों के लिए और दवा,किराना तथा सब्जी की दुकानों पर सोशल डिस्टेन्सिंग बनाने हेतु सभी 22 ब्लाकों में एक-एक अधिकारियों की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के रूप में लगायी गयी है। इन सभी अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश किया कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर विकास खण्ड के अन्तर्गत बैंक शाखाओं, दवा की दुकानों, किराना स्टोर, सब्जी की दुकानों तथा माइक्रो एटीएम के स्थलों पर टोकन सिस्टम लागू करवायेंगे, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करवायेंगे एवं आम जनमानस को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी यह देखेंगे कि बैंकों में लाभार्थियों को यह कहकर तो लौटाया नही जा रहा है कि उनके खाते में धनराशि नही आयी है, बैंक की शाखा में छाया है कि नही, वहाॅ पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की ड्यूटी है कि नही, टोकन सिस्टम लागू है या नही, गोला बना है कि नही, सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा रही है कि नही, सभी लोग मास्क या फेसकवर लगायें हैं या नही, दवा की दुकानों एवं किराना की दुकानों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था है या नही, गोला बना है या नही, सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा रही है या नही, सभी लोग मास्क या फेसकवर लगाये हैं या नही। सब्जी की दुकानों पर 02 मीटर की दुरी है कि नही। ग्रामों में माइक्रो एटीएम के पास लेखपाल एवं सचिव उपस्थित है या नही, गोला बना है या नही, सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा रही है या नही, सभी लोग मास्क या फेसकवर लगाये हैं या नही तथा छाया का प्रबंध है या नही।समस्त संबंधित अधिकारी उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी एवं इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here