आज़मगढ़।(ज़मीनी सच संवाददाता)-कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम व कोरोना वारियर्स द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिये कि विशेष सावधानी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे के कार्य को वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें कि सर्वे में जो व्यक्ति सर्दी, खांसी, बुखार, श्वास से संबंधित चिन्हित किये गये हैं, उनका इलाज एमओआईसी के माध्यम से करायें। इसी के साथ ही साथ इस तरीके से डाटा तैयार करायंे कि ऐसा कोई व्यक्ति जिनको किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा हो, छूटना नही चाहिए। यह भी सुनिश्चित करें कि उस व्यक्ति को राशन मिलता रहे, जबतक कि राशन कार्ड नही बन जाता। जिलाधिकारी ने बताया कि लाकडाउन की अवधि बढ़ गयी है। जिलाधिकारी ने ग्राम आपदा समितियों के सदस्यों को निर्देश दिये गये हैं कि वह अपने-अपने ग्रामों में यह सुनिश्चित करायें कि उनके ग्राम में सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में लाभार्थियों का क्या फीडबैक है और ग्राम आपदा समिति के सदस्य लाभार्थी से स्वयं सम्पर्क कर यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा जन धन के खाते में 500 रू0 एवं शहरी ग्रामीण निराश्रित व पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 1000 रू0 भेजा गया था तथा समस्त पेंशन योजनाओं की धनराशि लाभार्थियों के खाते में पहुंचा है कि नही। इसी के साथ ही साथ यह भी देखें कि जिन लाभार्थियों का खाता गलत होने के कारण पैसा नही पहुॅचा है, उनके बैंक खातों का ठीक कराकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
Home اعظم گڑھ کی خبریں Azamgarh News खांसी, बुखार, श्वास से पीड़ित व्यक्तियों का इलाज एमओआईसी के माध्यम से...
