कोरोना :मुसलमानों के पोस्टर लगाने का आरोप

0

लखनऊ।रिहाई मंच ने बाराबंकी में क्वारेन्टाइन में बुजुर्ग की मौत पर सवाल उठाते हुए सरकारी अमले को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि पिछले दिनों  लखीमपुर खीरी में भी पुलिस प्रताड़ना से एक दलित मजदूर ने आत्म हत्या कर ली थी वहीं भदोही में एक महिला ने अपने बच्चों को नदी में फेंक दिया था। यह सब घटनाएं सरकार की विफलताओं पर सवाल उठाती हैं। मंच नेता शकील कुरैशी बागपत की एक घटना का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि वहां कोरोना मरीज के नाम पर मुस्लिम व्यक्तियों के पोस्टर लगाए गए।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसा कर जहां उनकी निजता का हनन कर रही वहीं यह मॉब लिंचिंग को बढ़ावा देगा।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की खबरों के बीच प्रवासी मज़दूरों और गरीब वंचित जनता में बेचैनी देखी जा सकती है। जो मज़दूर दूसरे प्रान्तों में फंसे हुए हैं वह किसी भी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं।प्रवासी होने के कारण सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here