आजमगढ़ 07 अप्रैल– कोविड-19 के दृष्टिगत मुबारकपुर में कोरोना से संक्रमित मरीज पाये गये हैं, जिसके क्रम में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मुबारकपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं कोरोना वारियर्स को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व कोरोना वारियर्स से कहा कि कोरोना से संक्रमित एरियो के 03 किमी0 के अन्दर घर-घर जाकर सर्वे करें कि कितने लोग सांस लेने की समस्या है और कितने लोग 60 वर्ष के ऊपर के हैं, चिन्हित करें। इसके लिए मुहल्लावार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज लोग भयभीत हैं कि जिस क्षेत्र में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, उस क्षेत्र में जाना चाहिए कि नही। उन्होने कहा कि भयभीत होने की जरूरत नही है, केवल सावधानी बरतें। बराबर अपने हाथों को साबुन/हैण्डवाश से धोते रहें, हाथ धोने के बाद ही आंख, नाक, मुॅह को छुयें।
Home اعظم گڑھ کی خبریں Azamgarh News जिलाधिकारी आज़मगढ़ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया
