जिलाधिकारी ने गरीब परिवारों में वितरित की खाद्यान्न सामग्री

0

आजमगढ़ 04 अप्रैल-कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में लाॅकडाउन की स्थिति मे जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा तहसील सगड़ी, देवार क्षेत्र कें ग्राम महाजी देवारा जदीद में गरीब परिवार के 13 लोगो को खाद्यान्न सामग्री वितरित किया गया। उन्होेने बताया कि गरीब परिवारों में खाद्यान्न सामग्री में (आटा, चावल, लाई, चना, गुड़ ,दाल, तेल, नमक, माचिस) आदि को बोरे मे पैकेट बनाकर उपलब्ध कराया गया। ये ऐसे गरीब परिवार है, जिनके पास राशन कार्ड नही है और इनको सरकार द्वारा किसी भी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here