आजमगढ़ 03 अप्रैल। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं आईएमए के टीम के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए चक्रपानपुर पीजीआई, 100 शैय्या बेड अतरौलिया, जिला अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पतालों में शिवालिक अस्पताल, आरके फार्मेसी एवं मिशन अस्पताल में कोरेन्टाइन/आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गयी है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि कोरेन्टाइन/आइसोलेशन वार्डाें में डाक्टर की क्या व्यवस्था है, कितने डाक्टर लगे हैं, कितने बेड हैं, हाइजीन की क्या व्यवस्था है, सेनेटाइजेशन की क्या व्यवस्था है आदि, साथ ही टाॅयलेट, दवा, एम्बूलेंस की क्या स्थिति है, उक्त के सम्बन्ध में एक स्ट्रक्चर प्लान बनाकर उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ0 एसकेजी सिंह, मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के प्रधानाचार्य, अपर सीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 एके सिंह सहित आईएमए के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।